चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को हाइकोर्ट में चुनौती, ED ने जवाब पेश करने के लिए मांगा समय, 26 अगस्त को अगली सुनवाई

August 12, 2025 12:40 PM
Chaitanya Baghel Bail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ED ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे को गिरफ्तार किया है। चैतन्य बघेल की ओर से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। इस याचिका में चैतन्य बघेल को गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है। 5 अगस्त को दायर की गई याचिका पर जस्टिस अरविंद वर्मा की बेंच में मंगलवार को सुनवाई हुई। ईडी की ओर से जवाब देने के लिए समय मांगा गया है, जिसके चलते अगले दो हफ्तों के लिए सुनवाई टल गई है। 26 अगस्त तक ईडी को चैतन्य की गिरफ्तारी पर जवाब पेश करेगी।

दरअसल, इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया था और याचिकाकर्ता को हाइकोर्ट जाने की सलाह दी थी। इसके बाद चैतन्य बघेल की ओर से हाइकोर्ट में याचिका दायर की गई है।

बता दें कि ईडी ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 18 जुलाई को भिलाई 3 स्थित बघेल निवास पर छापा मारकर चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन ही गिरफ्तार किया था।मामले में पूछताछ के लिए कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया था। 22 जुलाई को सुनवाई के बाद कोर्ट ने चैतन्य को 4 अगस्त तक के लिए 14 दिन की न्यायायिक रिमांड में जेल भेज दिया था। रिमांड खत्म होने पर उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें फिर से 14 दिन की न्यायायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। अब चैतन्य बघेल को 18 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories