निंदा प्रस्ताव के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को, एक दिन का होगा सत्र

April 23, 2026 5:51 PM
CG Vidhan Sabha

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा (CG Vidhan Sabha) का एक दिवसीय विशेष सत्र अब 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा और शासकीय कार्यों का निपटारा किया जाएगा।

पहले यह विशेष सत्र 27 अप्रैल को आयोजित किए जाने की चर्चा थी, जिसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में भी सामने आई थी। लेकिन अब विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार इसकी तिथि बदल दी गई है।

जारी सूचना के मुताबिक, 30 अप्रैल को केवल एक ही दिन का सत्र होगा, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, सत्र की तारीख आगे बढ़ाने के पीछे यह कारण भी बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल को कुछ विधायकों की अनुपस्थिति संभावित है, क्योंकि उस समय पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संबंधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी हो सकती है।

इसी वजह से विधानसभा ने संशोधित निर्णय लेते हुए 30 अप्रैल को सत्र आयोजित करने का फैसला लिया है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now