CG BREAKING : 20 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए श्री अंजय शुक्ला को छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। आदेश के अनुसार, उक्त नियुक्ति के लिए माननीय मुख्यमंत्री की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
यह आदेश नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से जारी किया गया है और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से प्रकाशित हुआ है। बर्ड का मुख्य उद्देश्य राज्य की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को मजबूत करना और आदिवासी समुदायों की स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान-परंपरा को संरक्षित रखना है।










