ब्रेकिंग : रायपुर में सनसनीखेज वारदात… पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

December 9, 2025 3:35 PM
Breaking news

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति राजेंद्र गुप्ता ने चंडी नगर स्थित घर में पत्नी रेखा गुप्ता की हत्या की। हत्या के बाद वह घर से निकलकर तेलीबंधा इलाके पहुंचा, जहां रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर उसने आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही खम्हरडीह और तेलीबंधा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घटनास्थलों को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

पुलिस का कहना है कि पत्नी की हत्या घर के भीतर की गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हुआ और कुछ समय बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला।

पुलिस के अनुसार, अब तक हत्या और आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव या अन्य कारणों की सभी एंगल से जांच की जा रही है।

दोहरी मौत की इस वारदात से खम्हरडीह, चंडी नगर और तेलीबांधा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग स्तब्ध हैं और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

यह भी पढ़ें : रायगढ़ में प्रधान आरक्षक की हत्याः वैचारिक दुराग्रह का घृणा में बदल जाना

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now