महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा और एनसीपी (शरद पवार) गुट के बीच जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

BJP NCP Fighting

नेशनल ब्यूरो। मुंबई

आज महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में जमकर लात-घूंसे चले हैं। यहां विधायकों के बीच जमकर मारपीट हुई। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि भाजपा और शरद पवार की पार्टी एनसीपी के विधायकों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें लात-घूंसे चले। भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर और राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों के बीच मारपीट में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे, जो अब हिंसक रूप ले चुके हैं। हाल ही में गेट के पास दोनों नेता एक-दूसरे को गालियां देते देखे गए थे, जिससे राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है।

यह घटना आव्हाड द्वारा की गई एक भड़काऊ टिप्पणी के बाद हुई, जिसमें उन्होंने विधानसभा परिसर में एक महिला के ‘मंगलसूत्र’ को लेकर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को पडलकर ने तंज के रूप में देखा, हालांकि आव्हाड ने किसी का नाम नहीं लिया था।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विधान भवन में इस तरह मारपीट करना गलत है। मारपीट करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

संजय उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर के साथ विधानसभा की लॉबी में धक्का-मुक्की की गई, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने आश्वासन दिया कि जांच तुरंत की जाएगी।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि इन गुंडों को विधानसभा परिसर में घुसने के लिए पास किसने दिए? विधानसभा परिसर में ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं और अध्यक्ष को उन गुंडों पर कार्रवाई करनी चाहिए, जिन्होंने उन्हें पास दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए। उद्धव का कहना था कि अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और गृह विभाग को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories