बीजापुर में महिला नक्सली विस्फोट में घायल, इलाज जारी

BIJAPUR BLAST IN CHHATTISGARH बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहाँ माओवादियों द्वारा लगाए जा रहे IED में विस्फोट हो गया, जिसमें एक महिला माओवादी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह घटना बंदेपारा के जंगल में हुई, जहाँ कुछ माओवादी मिलकर IED लगा रहे थे।

इसी दौरान विस्फोट हो गया और एक महिला माओवादी घायल हो गई। घटना के बाद, उसके साथी उसका हथियार लेकर उसे वहीं जंगल में छोड़कर भाग निकले। स्थानीय ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बीजापुर पहुँचाया। वर्तमान में उसका इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक, घायल माओवादी गुज्जा सोढ़ी, पिछले 6 से 7 वर्षों से मद्देड़ एरिया कमेटी में सक्रिय थी और 12 बोर का हथियार रखती थी।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories