छत्तीसगढ़ में स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई, 26 करोड़ टैक्स चोरी मामले में व्यापारी गिरफ्तार

June 11, 2025 9:39 PM
CG GST Action

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्टेट GST ने बड़ी कार्रवाई की है। टैक्स चोरी मामले में लोहा कोरोबारी अमन अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। फर्जी फर्मों के जरिए की गई खरीदी- बिक्री को लेकर गड़बड़ी के मामले में यह कार्रवाई की गई है। 2023 से 2025 तक 262 करोड़ की खरीदी-बिक्री बोगस फर्मों के जरिए की गई थी। कारोबारी ने 26 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया और छत्तीसगढ़ के दूसरे फॉर्म को बेचना शो किया था। जिन्हें बेचा गया वो फर्म भी फर्जी थे। इस टैक्स चोरी से सरकार को 26 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। CG GST Action

जानकारी के मुताबिक, कई फर्म उन व्यक्तियों के नाम पर संचालित किए जा रहे थे, जिनकी मृत्यु 2010 में ही हो चुकी थी। फिर भी उनके नाम पर 2013 और 2015 में फर्जी लेन-देन दिखाया गया था। इस फ्रॉड में महावीर इंटरप्राइजेज, धन लक्ष्मी इंटरप्राइजेज, हुसैनी इंटरप्राइजेज, यूनिक इंटरप्राइजेज, अंसारी इंटरप्राइजेज और अगस्त्य इंटरप्राइजेज नाम के बोगस फर्म का उपयोग किया गया था। इन्हीं का उपयोग कर 144 करोड़ की रसीद दिखाकर 26 करोड़ रूपए की टैक्स चोरी की गई।

CG GST ने कारोबारी अमन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। अमन को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। GST अधिकारी आरोपी की रिमांड की मांग कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now