बेंगलुरु भगदड़ : आरसीबीए, केएससीए और इवेंट कंपनी के खिलाफ एफआईआर

Bengaluru Stampede

बेंगलुरु। (Bengaluru Stampede) चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ की घटना के बाद पुलिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए के खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में लापरवाही के कारण भगदड़ होने की बात कही गई है और कई कानूनी धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच भी शुरू हो चुकी है, जिसकी अगुवाई बेंगलुरु शहरी उपायुक्त जी जगदीश कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि केएससीए, आरसीबी, और पुलिस आयुक्त को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया है। उपायुक्त ने स्टेडियम का दौरा किया और कहा कि वह 15 दिनों में जांच पूरी कर सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगे। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए।

कर्नाटक हाईकोर्ट में भी इस मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्वत: संज्ञान लिया और इसे रिट याचिका के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया। अगली सुनवाई 10 जून को होगी। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि स्टेडियम की क्षमता 35,000 है, लेकिन आमतौर पर 30,000 टिकट ही बिकते हैं। इस बार मुफ्त प्रवेश की अफवाह के कारण करीब 2.5 लाख लोग जमा हो गए, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई।

यह भी देखें : कर्नाटक हाईकोर्ट में सरकार ने रखा अपना पक्ष

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now