नई दिल्ली। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल को पत्र लिखकर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकालत नामांकन और प्रैक्टिस स्टेटस के पूरे रिकॉर्ड मांगे हैं। यह कार्रवाई आज कलकत्ता हाईकोर्ट में ममता बनर्जी के एडवोकेट गाउन (काला कोट और सफेद बैंड) पहनकर कोर्ट में पेश होने की खबर के बाद हुई है।
ANI के अनुसार, BCI ने ममता बनर्जी के एनरोलमेंट, प्रैक्टिस सस्पेंड या रिज्यूम होने और सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस से जुड़े सभी दस्तावेज दो दिनों के अंदर मांगे हैं। दरअसल आज 14 मई को ममता बनर्जी कलकत्ता हाईकोर्ट में पोस्ट पोल हिंसा से जुड़ी एक जनहित याचिका (PIL) में खुद वकील के रूप में पेश हुईं। एडवोकेट की पूरी पोशाक में उनकी यह उपस्थिति सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।









