बांग्लादेश के लिए दोहरी मार, सूडान में 6 शांतिरक्षकों की मौत, साउथ अफ्रीका में 16 नागरिकों की डिपोर्टेशन की तैयारी

December 14, 2025 2:40 PM

Bangladesh news: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के लिए एक साथ दो बुरी खबरें आई हैं। एक तरफ सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन पर ड्रोन हमले में 6 बांग्लादेशी सैनिक मारे गए तो दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका में फर्जी वीजा के साथ पकड़े गए 16 बांग्लादेशी नागरिकों को जल्द देश से बाहर निकाला जाएगा।

सूडान में ड्रोन हमला

सूडान के दक्षिण कोर्डोफान इलाके के कादुगली में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन (UNISFA) के बेस पर ड्रोन से हमला हुआ। इसमें 6 बांग्लादेशी शांतिरक्षक मारे गए और 6 से 8 घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र ने इसे भयानक हमला बताया और निंदा की। यह पिछले तीन सालों में अबेई क्षेत्र का सबसे घातक हमला है।बांग्लादेश लंबे समय से यूएन शांति मिशनों में बड़ा योगदान देता है। फिलहाल अफ्रीका के कई इलाकों में उसके 6000 से ज्यादा सैनिक तैनात हैं। यूनुस ने हमले पर गहरा दुख जताया और घायलों के लिए मदद की अपील की। इलाके में अभी भी झड़पें चल रही हैं।

साउथ अफ्रीका में फर्जी वीजा का मामला

जोहान्सबर्ग के ओआर टांबो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इथियोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट से आए 16 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। उनके पास फर्जी वीजा थे और वे स्थानीय यात्रियों में घुलने-मिलने की कोशिश कर रहे थे। जांच में पता चला कि वे मानव तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। साउथ अफ्रीका की बॉर्डर अथॉरिटी अब इन सभी को डिपोर्ट करेगी। एयरलाइन पर भी जुर्माना लगेगा और डिपोर्टेशन का खर्च वसूला जाएगा। साउथ अफ्रीका पहले से ही अवैध प्रवास पर सख्त है।

ये दोनों घटनाएं बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के लिए नई चुनौतियां हैं। एक तरफ सैनिकों की सुरक्षा का सवाल, तो दूसरी तरफ अवैध प्रवास और तस्करी की समस्या। सरकार पर विदेश नीति और घरेलू सुरक्षा को मजबूत करने का दबाव बढ़ गया है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now