एक और चर्च पर बजरंग दल ने किया हमला, थाने में ईसाई समर्थकों को घंटों बिठाया

October 3, 2025 6:59 PM

Attack on Church: छत्तीसगढ़ में ईसाई समुदाय और चर्च को बजरंग दल द्वारा निशाना बनाना जारी है, इसी कड़ी में आज रायपुर के ट्रांसपोर्ट नगर के एक चर्च द साल्वेशन चर्च पर आज प्रार्थना सभा के दौरान हमला किया गया, ईसाई समुदाय और पीड़ितों का कहना है की बजरंग दल अचानक प्रार्थना सभा में आये और तोड़फोड़ की और उन्हें प्रार्थना करने से रोका गया। इसके अलावा पास्टर और मौजूद ईसाई समर्थकों को थाने भी लेकर जाय गया।

बताया गया की ये हमला पास्टर केदार मित्तल के चर्च में किया गया और इस मामले पर करीबन 15 लोगों को ज़बरदस्ती खमतराई थाने लेकर गए जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, कथित रूप से आरोप है कि बजरंग दल के सदस्यों ने तोड़फोड़ की है और प्रार्थना सभा को क्षति पहुंचाई है। इस बारे में खमतराई थाना के टीआई से हमने बात करने की कोशिश की लेकिन वे इस मामले से बचते नज़र आये. हालांकि ऐसे मामले छत्तीसगढ़ में बीते कई महीनों से जारी है जहाँ एक एक करके ईसाई समुदाय को निशाना बनाया जा रह है और प्रार्थना सभा पर हमले किये जा रहे हैं। जिसमें कई ज़िले शामिल है।

इन सभी मामलों में ये दावे किये जा रहे हैं की इन सभी जगहों पर धर्मांतरण किया जा रहा है और लोगों का धर्म परिवर्तन कराये जाने की प्रक्रिया चल रही है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गयी है. आज हुए घटनाक्रम में फिलहाल केस दर्ज नहीं कराया गया है और आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now