सड़क हादसे में अतीक के सबसे छोटे बेटे की मौत

नई दिल्ली। माफिया और पूर्व सांसद (Atiq Ahmad) के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा बुधवार देर रात झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुआ। इसमें अबान के एक अन्य साथी की भी मौत हो गई, जबकि 3 अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली गांव के पास हाईवे पर बुधवार देर रात यह भीषण हादसा हुआ। कानपुर से झांसी की ओर आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए।हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमे एक की पहचान माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान के रूप में हुई है। दूसरे मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।

अतीक के पांच बेटे

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया लगता है कि हादसा कार के नियंत्रण खोने के कारण हुआ। अबान अहमद, अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था। उसका बड़े भाई अली अहमद इस समय झांसी जेल में निरुद्ध है। उमर अहमद सबसे बड़ा बेटा, जो लखनऊ जेल में बंद है। एक रियल एस्टेट कारोबारी के अपहरण और हमले का मामला उस पर दर्ज है। दूसरा बेटा अली अहमद इस समय झांसी जेल में बंद है।

इससे पहले वह पहले नैनी सेंट्रल जेल, प्रयागराज में बंद था। कुछ समय पहले ही उसे झांसी जेल भेजा गया था। असद अहमद तीसरा बेटा है, जो 2023 में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। अहजम अहमद चौथा बेटा है। बालिग होने के बाद अक्टूबर 2023 में बाल सुधार गृह से रिहा हो गया था। तब उसे उसकी बुआ के साथ भेजा गया था। आबान अहमद अतीक का सबसे छोटा और पांचवां बेटा था। जिसकी कार हादसे में मौत हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now