आतंकी फंडिंग मामले में 6.34 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

terrorist funding

रायपुर। terrorist funding : प्रवर्तन निदेशालय ने आतंकी फंडिंग के एक मामले में कार्रवाई करते हुए राजू खान की करीब 6.34 लाख रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत हुई, जो SIMI और इंडियन मुजाहिदीन जैसे प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ा है।

मामला रायपुर के खमतराई थाने में दर्ज एक शिकायत से शुरू हुआ, जिसमें पाकिस्तान के खालिद के निर्देश पर भारत में बैंक खातों के जरिए आतंकवादियों को पैसा पहुंचाने का आरोप था। जांच में सामने आया कि धीरज साओ कई बैंक खातों का इस्तेमाल कर नकदी जमा करवाता था, जो जुबैर हुसैन, आयशा बानो और राजू खान तक पहुंचती थी।

राजू खान इस नेटवर्क का अहम हिस्सा था, जिसके खाते में 48.82 लाख रुपये जमा हुए, जिनमें से 42.47 लाख रुपये उसने आतंकी संगठनों को भेजे और 6.34 लाख रुपये अपने पास रखे।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी को इस फंडिंग के सबूत मिले। 2013 में धीरज और उसके भाई श्रवण को रायपुर में पकड़ा गया, फिर जुबैर और आयशा भी गिरफ्तार हुए। राजू खान तब फरार था, लेकिन अब सभी आरोपी रायपुर जेल में हैं। ईडी ने अब तक 9.15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है और जांच जारी है।

यह भी देखें : नव्या मलिक और विधि अग्रवाल जेल भेजी गईं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now