कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए विनोद वर्मा को बनाया ऑब्जर्वर

Assam Assembly Elections

रायपुर। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। चुनावी तैयारियों और प्रकिया पर नजर रखने के लिए पार्टी ने 6 ऑब्जर्वर नियुक्त किए है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत ये ऑब्जर्वर तत्काल प्रभाव से अपना काम संभालेंगे।

AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने  विनोद वर्मा को ऑब्जर्वर नियुक्‍त किया है। विनोद वर्मा छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार रह चुके हैं। इनके अलावा अशोक सिंह, अनिरुद्ध सिंह, वीरेंद्र राठौर, योगेश दीक्षित, आदित्य शर्मा को ऑब्जर्वर नियुक्‍त किया गया है।

पार्टी ने कई लिस्टों में कुल 101 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। असम में 9 अप्रैल को 126 सीटों के लिए एक चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती 5 मई होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories