डिप्टी सीएम के बंगले के सामने अनुकंपा नियुक्ति मांग रही महिला ने पिया फिनाइल

August 22, 2025 8:01 PM
Anukampa Nyukti

रायपुर। अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले दो दिनो से प्रदर्शन कर रही एक महिला ने आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के सरकारी बंगले के सामने फिनाइल पी लिया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के पास पंचायत एवं ग्रामीण विकास की भी जिम्मेदारी है। महिला को फौरन अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।

रायपुर में दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी अनुकंपा संघ पिछले 2 दिनों से प्रदर्शन कर रहा है। महिलाएं अपने बच्चों के साथ मंत्री विजय शर्मा के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहीं थी। मंत्री प्रवास पर थे, तो महिलाएं वहीं धरने पर बैठ गईं। इसी दौरान एक महिला अश्वनी सोनकर ने फिनाइल पी ली।

दरअसल, ये संघ उन मृत शिक्षाकर्मियों के परिजनों का है, जिनका पंचायत के शिक्षाकर्मी से शिक्षा विभाग में शिक्षक के तौर पर संविलियन से पहले ही मौत हो गई थी। यही वजह है कि मृत शिक्षाकर्मियों को अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिली।

अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर संघ ने पिछली सरकार के वक्त से ही आंदोलन शुरू किया था। दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी संघ की महिलाएं और उनके परिजन करीब 3 सौ दिनों से धरने पर हैं। इन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछल् सरकार ने उनकी मांगों को नजरअंदाज कर दिया था। तब भाजपा के नेता, जो आज उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री हैं, ने उन्हें समर्थन दिया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now