अंबिकापुर बलात्कार-मार्डर कांड: दरिंदा पुलिस पकड़ से दूर, टीएस सिंहदेव ने कहा- ‘सत्ता सिर्फ तमाशा देख रही’

April 4, 2026 9:08 PM
Ambikapur Rape-Murder Case

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक जघन्य अपराध ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यहां एक महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसके सिर को कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। उसके निजी अंगों में प्लास्टिक की बोतल भी ठूंस दी गई थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है, जिसकी तलाश तेजी से की जा रही है।

इस दौरान महिला के बेटे ने सामाजिक संस्था ‘अनोखी सोच’ के सदस्यों की मदद से अपनी मां का अंतिम संस्कार पूरा किया।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह हैवानियत दिल्ली की निर्भया कांड की याद दिलाती है।

उन्‍होंने मौजूदा सरकार को पूरी तरह नाकाम बताते हुए कहा है कि न कानून का डर, न व्यवस्था की पकड़ – अपराधी खुलेआम दरिंदगी कर रहे हैं और सत्ता सिर्फ तमाशा देख रही है।

इसी बीच सरगुजा जिला महिला कांग्रेस ने घटना के विरोध में रैली निकाली और हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। उन्होंने 11 मीटर लंबी सफेद साड़ी में आम लोगों के हस्ताक्षर लिए और इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजने का फैसला किया है।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि साड़ी केवल कपड़ा नहीं, बल्कि भारतीय महिलाओं के आत्मसम्मान, गरिमा और सुरक्षा का प्रतीक है। सरगुजा में बिगड़ती कानून-व्यवस्था इसी प्रतीक का अपमान कर रही है, इसलिए उन्होंने सफेद साड़ी को हस्ताक्षर अभियान का माध्यम बनाया है।

हुआ क्‍या था?

शुक्रवार (3 अप्रैल) सुबह अंबिकापुर ds कोतवाली थाना क्षेत्र के महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड किनारे स्थित एक झोपड़ीनुमा मटन की दुकान के सामने महिला का शव खून से सना पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने सूचना दी तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

एसएसपी राजेश अग्रवाल, एएसपी अमोलक सिंह, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने जांच की। शव की हालत बेहद भयावह थी गले पर धारदार हथियार के निशान थे, सिर बुरी तरह कुचला हुआ था और घटनास्थल पर खून फैला पड़ा था। जांच में महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली, जिससे बलात्कार के बाद हत्या की पुष्टि हुई। चेहरे को पहचान छिपाने के लिए भी कुचल दिया गया था।

महिला की पहचान 45 वर्षीय लखनपुर निवासी के रूप में हुई है। वह कई सालों से परिवार से अलग रहकर अंबिकापुर के गंगापुर इलाके में अपने बेटे के साथ रह रही थी।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में महत्वपूर्ण सुराग मिला है, जिसमें महिला रात करीब 1 बजे एक व्यक्ति के साथ घटनास्थल की ओर जाती दिख रही है। उसने उस व्यक्ति के कंधे पर हाथ रखा हुआ था। फुटेज में दोनों ने पर्दे के पीछे खाना भी खाया था। एक फुटेज में संदिग्ध का चेहरा साफ दिख रहा है, जिसकी पुलिस ने पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories