राघव चड्ढा पर AAP ने लिया एक्शन,पार्टी ने छीना पद,सदन में बोलने पर लगायी रोक

April 2, 2026 4:54 PM
Raghav Chadha

लेंस न्यूज़ | आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा Raghav Chadha को पार्टी की ओर से बड़ा झटका लगा है। AAP ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब पार्टी सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा का नया उपनेता बनाया गया है। पार्टी ने इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को औपचारिक पत्र भी भेज दिया है।

इस फैसले के साथ AAP ने राघव चड्ढा पर और सख्ती दिखाई है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया है कि अब राघव चड्ढा को सदन में पार्टी की ओर से बोलने का समय न दिया जाए। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब राघव चड्ढा राज्यसभा में लगातार जनहित के मुद्दों को सक्रियता से उठा रहे थे, चाहे वह एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय का मुद्दा हो या डिलीवरी ब्वॉयज से जुड़ी समस्याएं, पैटरनिटी लीव या सैनेटरी पेड या टैक्स से जुड़ा मुद्दा।

आम आदमी पार्टी ने इस अचानक फैसले के पीछे का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है।लेकिन कयास लागए जा रहें हैं कि यह कार्रवाई अनुशासनहीनता और पार्टी लाइन का पालन न करने के आरोप में की गई है। राघव चड्ढा पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं कि वे अक्सर आम आदमी पार्टी की आधिकारिक लाइन से अलग रुख अपनाते हैं। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी किए जाने के समय भी उनका कोई बयान सामने नहीं आया था।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now