छत्तीसगढ़ पंजीयन कर्मियों का महाआंदोलन कल, OP चौधरी को खुली चेतावनी

December 7, 2025 4:03 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ पंजीयन समस्या निवारण संगठन ने कल 8 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे मोती बाग चौक (फायर ब्रिगेड) पर बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। संगठन का दावा है कि लंबे समय से पंजीयन कर्मियों की अनसुनी समस्याओं के खिलाफ अब यह ‘अस्तित्व की लड़ाई’ बन चुकी है और इसमें हजारों कर्मी शामिल होंगे। Aandolan ki khabar

संगठन ने सीधे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वित्त मंत्री OP चौधरी को चेतावनी देते हुए कहा है कि ‘बहुत खामोशी देख ली, अब घनघोर शोर होगा’। कर्मियों का आरोप है कि उनकी नौकरी, वेतन और भविष्य को लेकर सिस्टम लगातार अन्याय कर रहा है, जिसके खिलाफ अब चुप रहना मुमकिन नहीं। संगठन ने सभी कर्मियों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now