ट्रेन में सीट के विवाद में युवक को पीट पीटकर मार डाला

नई दिल्ली। यह घटना दिल को दहला देने वाली है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ट्रेन के एक मामूली सीट विवाद ने एक युवक की जान ले ली। मृतक दीपक यादव, खेकड़ा कस्बे का निवासी था और दिल्ली के भगीरथ पैलेस स्थित इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में नौकरी करता था रोज की तरह वह शामली-पैसेंजर ट्रेन से अपने घर लौट रहा था, लेकिन यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। Train death

जानकारी के अनुसार, ट्रेन में सीट को लेकर दीपक की कुछ युवकों से बहस हो गई थी। दीपक की सीट मिल गई थी अन्य युवकों को सीट नहीं मिली थी। जानकारी मिली है कि राहुल बाबा नाम के युवक और उसके साथियों ने सीट को लेकर हुए विवाद में दीपक को ट्रेन में घेरकर बेरहमी से पीटा और उसे मरणासन्न अवस्था में स्टेशन पर फेंककर फरार हो गए। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दीपक के परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले दीपक के दोस्तों का राहुल बाबा से झगड़ा भी हुआ था । इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। गौरतलब है कि उत्तर भारत की भीषण गर्मी के मानसून विलंबित हो रहा है और गर्मियों की छुट्टी की वजह से ट्रेनों में अपरंपार भीड़ हो रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now