शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर छत्तीसगढ़ में एसपी दफ्तर के सामने आत्महत्या की कोशिश

April 24, 2026 7:50 PM
Attempted Suicide in front of the SP's office

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एसपी कार्यालय के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने जहर का सेवन कर आत्महत्या (Attempted Suicide in front of the SP’s office) करने की कोशिश कर ली। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। Attempted Suicide in front of the SP’s office

मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान टी.आर. साहू के रूप में हुई है, जो मड़वा गांव का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से एसपी कार्यालय में अपनी शिकायत को लेकर आ-जा रहा था और लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग कर रहा था।

युवक का आरोप है कि उसके मकान मालिक द्वारा उसकी भाभी की एलआईसी राशि निकालने की साजिश रची जा रही है। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने से वह नाराज था।

बताया जा रहा है कि इसी नाराजगी के चलते सोमवार को वह फिर एसपी कार्यालय पहुंचा और वहीं जहर का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की दबंगई, पटवारी और ऑपरेटर से मारपीट; वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now