रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में पहला बड़ा कदम उठाया है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है।
सूची में कुल 17 जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम शामिल हैं। इनमें रायपुर शहर और रायपुर ग्रामीण के अलग-अलग अध्यक्ष बनाए गए हैं।
रायपुर की जिम्मेदारी किसे मिली?
- रायपुर शहर की जिलाध्यक्ष प्रगति बाजपेयी को नियुक्त किया गया है।
- रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी बरखा साहू को सौंपी गई है।
अन्य प्रमुख जिलों में ये नाम
- बिलासपुर शहर – प्रीति पटनवार
- बिलासपुर ग्रामीण – सीमा पांडे
- दुर्ग शहर – प्रेमलता साहू
- दुर्ग ग्रामीण – योगिता चंद्राकर
- सरगुजा – अनीमा केरकेट्टा
- सूरजपुर शहर – लिली राजवाड़े
- सूरजपुर ग्रामीण – बबीता गुप्ता
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – आरती महोबिया
- गरियाबंद – मंजू ध्रुव
- बलौदाबाजार-भाटापारा – ललिता यादव
- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शहर – रूमा चटर्जी
- कबीरधाम – अन्नपूर्णा चंद्राकर
- रायगढ़ – संगीता गुप्ता
- रिसाली (भिलाई नगर) – शशि सिन्हा
- मुंगेली – उर्मिला यादव
महिला कांग्रेस ने कहा है कि ये नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से की गई हैं। आगे और जिलों में भी नियुक्तियां जारी रहने की संभावना है।








