फिल्म ‘रामायण: भाग एक’ के चित्रण पर अधिवक्ता ने जताई आपत्ति, कानूनी नोटिस

रायपुर। फिल्म ‘रामायण: भाग एक’ में रामायण (Ramayana) के पात्रों और प्रसंगों के कथित चित्रण पर आपत्ति जताते हुए अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने फिल्म के निर्माताओं, निर्देशक और लेखकों को 15 दिन का कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी नोटिस भेजकर विवादित दृश्य और संवाद हटाने तथा सार्वजनिक माफी की मांग की है।

ठाकुर ने केंद्र सरकार के CPGRAMS पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।

उनका आरोप है कि फिल्म में माता सीता को युद्ध करने वाले योद्धा के रूप में दिखाया गया है और रावण का महिमामंडन किया गया है। साथ ही देवी-देवताओं का चित्रण भी वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि इस तरह का चित्रण धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है।

ठाकुर ने नोटिस में सिनेमैटोग्राफ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं का उल्लेख करते हुए चेतावनी दी है कि 15 दिनों में मांगें पूरी नहीं होने पर सक्षम न्यायालय में आपराधिक परिवाद, उच्च न्यायालय में जनहित याचिका और पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now