बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (High Court) में छह नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। शुक्रवार को हुई बैठक में चार अधिवक्ताओं और दो न्यायिक अधिकारियों के नामों पर सहमति बनी। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया है।
इन नामों को मिली मंजूरी
अधिवक्ता वर्ग से आनंद शुक्ला, रत्न निधि पुस्टी (आर.एन. पुस्टी उर्फ रतन पुस्टी), शशांक ठाकुर और सौरभ शर्मा के नामों की सिफारिश की गई है। वहीं, न्यायिक अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा को भी न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव मंजूर हुआ है।
कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करेगी। आधिकारिक अधिसूचना जारी होने और शपथ ग्रहण के बाद सभी छह न्यायाधीश अपना कार्यभार संभालेंगे।








