दिल्ली में आज से चीनी फिल्म महोत्सव, दस साल बाद भारत में आयोजन

नई दिल्ली। राजधानी में आज से पहला चीनी फिल्म महोत्सव (Chinese Film Festival)शुरू हो रहा है। भारत और चीन की 10 से ज्यादा फिल्में 30 और 31 अक्टूबर को महादेव रोड स्थित फिल्म्स डिवीजन ऑडिटोरियम में दिखाई जाएंगी।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक आयोजन नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास, दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (DIFF)और संस्कृति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) के सहयोग से हो रहा है।

DIFF के अध्यक्ष राम किशोर पारचा के मुताबिक, भारत में इस तरह का चीनी फिल्म महोत्सव 10 साल के अंतराल के बाद हो रहा है। इसमें DIFF कार्यकारी संस्था की भूमिका में है। उन्होंने कहा कि इतनी संस्थाएं पहली बार एक साथ आई हैं।
श्री पारचा ने समाचार एजेंसी से कहा, ‘इसके जरिए हम सिनेमा, संस्कृति, परंपराओं और द्विपक्षीय संबंधों को जोड़ने वाला एक नया पुल बनाना चाहते हैं।’

आयोजकों का कहना है कि महोत्सव का मकसद दोनों देशों की फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचाना और सिनेमा के जरिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान का मौका देना है। इसके साथ ही यह मंच दोनों देशों के फिल्मकारों के बीच सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now