पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर राहुल के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई, राहुल सुरक्षित


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi)के काफिले के पीछे चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा हलियापुर के पास 89.5 किलोमीटर माइलस्टोन पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी के काफिले के पीछे आ रही गाड़ियों के बीच टक्कर हुई। हादसे के बाद राहुल गांधी के सुरक्षित होने की खबर है। फिलहाल मौजूद जानकारी के मुताबिक, टक्कर काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के बीच हुई है।

घटना के कारणों और इसमें किसी के घायल होने को लेकर अभी कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वह 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में फैसले के सिलसिले में सुल्तानपुर की विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश होने जा रहे थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह 7 बजे अपने आवास से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now