रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने शैलेन्द्र कुमार पटेल को बस्तर जगदलपुर (Jagdalpur)स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का कुलसचिव बना दिया है। यह नियुक्ति उच्चतम न्यायालय के 20 अगस्त 2026 के आदेश के बाद हुई है। आदेश 7 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया।
इससे पहले उच्च न्यायालय के कई फैसलों और विभागीय जांच के बाद पटेल की पात्रता को लेकर विवाद चल रहा था। विभाग ने स्पष्ट किया कि उच्च न्यायालय की खंडपीठ के 17 जून 2025 के आदेश को रद्द करते हुए पटेल को रजिस्ट्रार पद के लिए योग्य माना गया है। उन्हें 10 अप्रैल 2023 से अस्थायी नियुक्ति का लाभ मिलेगा, लेकिन बकाया वेतन नहीं मिलेगा। उनकी वरिष्ठता भी नियमों के अनुसार तय की जाएगी। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ राज्य शासन की ओर से जारी की गई है।








