VRS के बाद पूर्व IRS शीतल वर्मा को नई जिम्मेदारी, विशेष सचिव नियुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने पूर्व IRS अधिकारी शीतल शाश्वत वर्मा को संविदा पर विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 29 सितंबर को इसका आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक यह नियुक्ति प्रमुख सचिव (असंवर्गीय) के रिक्त पद के विरुद्ध की गई है। वर्मा को वित्त विभाग में पदस्थ करते हुए विशेष सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से पांच साल या पद पर नियमित नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।

विभाग के आदेश में कहा गया है कि नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के प्रावधानों और शर्तों के अनुसार होगी। वित्त विभाग ने 21 सितंबर 2026 को इस नियुक्ति के लिए सहमति दी थी। आदेश में संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए इसकी प्रतियां भेजी गई हैं। वर्मा के पास अब वित्त विभाग की जिम्मेदारी के साथ मुख्य सचिव कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now