उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, पुलिस ने की लाठीचार्ज और आंसू गैस की कार्रवाई

उज्जैन शाही मस्जिद (Ujjain Shahi Masjid)के एक हिस्से को तोड़े जाने के विरोध में तनाव बढ़ता जा रहा है। सोमवार को इलाके में दोबारा पथराव हुआ। पुलिस ने जवाब में लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। सुबह भी पथराव हुआ था, जिसमें एक महिला थाना प्रभारी घायल हो गईं। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शामिल हैं, जिन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप है। अभी तक उनकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है। बाहर से आए 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मस्जिद का हिस्सा तोड़ने की तैयारी

इस बीच खबर आई कि मुस्लिम समाज ने खुद मस्जिद का करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा तोड़ना शुरू कर दिया है। यह वही हिस्सा है जिसे सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया जाना है। इंदौर हाईकोर्ट की बेंच में सोमवार को ही इस मामले की सुनवाई होनी है।

स्कूल बंद, बाजार ठप

पथराव वाले इलाके के आसपास के सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। छत्री चौक, सती गेट, सराफा, लखेरवाड़ी, ढाबा रोड और गोपाल मंदिर के आसपास का बाजार पूरी तरह बंद है। पुलिस डीजे के जरिए लोगों को घरों में रहने की अपील कर रही है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आसपास के थानों से अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई है। मस्जिद के पास की गलियों में बाहरी लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। संभागायुक्त आशीष सिंह, आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भासेन, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा मौके पर मौजूद हैं। अधिकारी लगातार इलाके का दौरा कर कानून-व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं।

गौरतलब है कि जहां पथराव हुआ, वहां सड़क पर सीवरेज पाइपलाइन डालने का काम चल रहा था। सड़क खुदी हुई है और मौके पर बड़े-बड़े पत्थर पड़े हुए थे।

महिलाओं का सड़क जाम

शाही मस्जिद का हिस्सा तोड़े जाने के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने नाका नंबर 5 पर सड़क जाम कर दी। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठ गईं, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को हटाकर स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories