कॉकरोच जनता पार्टी ने किया संगठन विस्तार, राष्ट्रीय प्रवक्ताओं और जोनल कमेटियों का ऐलान

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पर्टी (CJP) ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय और जोनल स्तर पर काम करने के लिए टीम का विस्तार किया है। CJP ने संगठन में दी गई नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है।

पार्टी की ओर से जारी घोषणा के मुताबिक, संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, स्थानीय नेतृत्व तैयार करने और आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

पार्टी ने संगठन के संयुक्त सचिव के पद पर रेखा शर्मा, अक्षय शिंदे, प्रेम आकाश, अनाम उज्जमा और बालाकृष्ण शुक्ला को जिम्मेदारी दी है।

वहीं, सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। दोनों राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का पक्ष रखने और विभिन्न मुद्दों पर संगठन की बात सामने रखने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

तीन जोन में बनाई गईं कोऑर्डिनेशन कमेटियां

संगठन विस्तार के तहत पार्टी ने देश को तीन जोन में बांटते हुए नॉर्थ जोन, वेस्ट जोन और ईस्ट जोन की कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है।

नॉर्थ जोन की कमेटी में आदेश प्रधान गुर्जर, आजाद मोहित, मोहद. फरहान खान, विशेष कर्णवाल, उज्ज्वल पांडेय, पूजा सैनी, आफताब सिंह विर्क, अर्शदीप सिंह कोचर, जाहिद अहमद माले, मेहविश अली, श्रेयांश सिंह खेरा, अजय देशवाल, डॉ. विवेक सांगवान, मुकेश ऑलराउंडर, राम जाखड़, हर्ष कार्तिकेय सिंह और एडवोकेट आरुषि घई को शामिल किया गया है।

वेस्ट जोन कमेटी में डॉ. नितिन दिघे, एडवोकेट जयसिंह शेरे, दुर्गेश कुहिके, निलाक्षी वानखेडे, सरोश शेख, रोहित पटेल, अनिकेत शिवहरे, राम पटेल, वेद त्रिवेदी और प्रितेश चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह ईस्ट जोन कमेटी में शेख मारुफ उद्दीन, दीपदिया गांगुली, शेख अब्दुल हाफिज, परकार्ती साहू, राकेश रंजन सामल, स्वप्निल मिश्रा, आशुतोष रंजन, खुशबू वहाब चौधरी, मयंक पांडेय, सतीश यादव, असलम खान, रसिका खरे, सचिन भारवाल, कृतिका कश्यप, मोहन यादव और रमन दीप को शामिल किया गया है।

पार्टी ने कहा है कि जोनल टीमें जमीनी स्तर पर संगठन के मिशन को आगे बढ़ाने, स्थानीय नेतृत्व तैयार करने, गतिविधियों का समन्वय करने और आम लोगों की आवाज को मजबूती और एकजुटता के साथ उठाने का काम करेंगी।

पार्टी ने अपने संदेश में ‘आम लोगों के लिए, आम लोगों की पार्टी और आलसी-बेरोजगार लोगों की आवाज’ बनने का दावा किया है।

संगठन ने कहा है कि इन नियुक्तियों के साथ आम लोगों की भागीदारी पर आधारित एक मजबूत राजनीतिक आंदोलन खड़ा करने की दिशा में काम किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now