रामगोपाल अग्रवाल और उनके करीबियों के ठिकानों पर पहुंची ED, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की कर रही जांच

ED

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल और रायपुर, दुर्ग-भिलाई धमतरी में उनके करीबियों के निवास पर ED की अलग-अलग टीमों ने एक साथ दबिश दी। अधिकारियों की टीमें घरों और दफ्तरों में दस्तावेजों और रिकॉर्ड को खंगाल रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित आवास पर ED की जांच चल रही है। इसके अलावा कारोबारी अनूप अग्रवाल के रवि नगर स्थित घर पर भी ED की टीम पहुंची है। अनूप अग्रवाल को रामगोपाल अग्रवाल के करीबी के तौर पर बताया जाता है।

शराब घोटाला मामले में ED ने करीब 8 दिन पहले रामगोपाल अग्रवाल को जेल से गिरफ्तार किया था। रामगोपाल अग्रवाल को EOW ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था।

धमतरी में भी ED की टीम ने दबिश दी है। यहां शराब, कोल और कस्टम मिलिंग घोटाले में आरोपी रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड स्थित आवास और उनके भतीजे के घर पर भी जांच चल रही है।

वहीं, दुर्ग में भी ED की कार्रवाई की खबर है। यहां बिल्डर सजल जैन के घर पर सुबह करीब 6 से 7 बजे ED की टीम पहुंची। टीम दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now