रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल (Ram Gopal Agarwal) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद ED उन्हें स्थानीय अदालत में पेश कर रिमांड मांगने की तैयारी में है।
इससे पहले अग्रवाल करीब तीन साल तक फरार रहे और 8 जुलाई को EOW कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया था। EOW की रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत रखा गया था। अब ED ने शराब घोटाले से जुड़े कथित लेन-देन और नेटवर्क को लेकर उन्हें गिरफ्तार किया है।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, मामले में शराब कारोबार, कथित अवैध वसूली, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों के लेन-देन की जांच की जा रही है। ED अब अग्रवाल से कथित नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पूछताछ कर सकती है।
अदालत में पेशी के दौरान ED रिमांड मांगेगी । इसके बाद जांच का दायरा और बढ़ सकता है।









