नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi वाद्रा ने NEET पेपर लीक और संसद की कार्यवाही को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के सांसदों को बाहर प्रदर्शन करना पड़ रहा है, जो लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह हर उपलब्धि का श्रेय लेते हैं, लेकिन पिछले 10 वर्षों में 152 पेपर लीक होने के बावजूद एक भी दोषी को सजा नहीं मिली।
उन्होंने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री हर उपलब्धि का श्रेय लेते हैं। पिछले 10 साल में 152 प्रश्नपत्र लीक हो चुके हैं, लेकिन एक भी दोषी को सजा नहीं मिली। अगर प्रधानमंत्री हर सफलता के लिए जिम्मेदार हैं, तो आज जो हो रहा है, उसके लिए भी वे जिम्मेदार हैं।’






