महिला से फोन पर अश्लील बातचीत के आरोप के बाद रायपुर शहर काजी को पद से हटाया गया

CG Waqf Board

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड (CG Waqf Board) ने बड़ा फैसला लेते हुए शहर काजी आरिफ अली फारूकी को उनके पद से हटा दिया है। महिला से फोन पर अश्लील बातचीत के आरोप के बाद वक्फ बोर्ड ने यह फैसला किया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने  की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, मदरसा इस्लाहुल मुस्लिमीन यतीमखाना, बैजनाथपारा में हुई एक घटना को लेकर आरिफ अली फारूकी के खिलाफ शिकायत की गई थी। आरोप था कि उनके द्वारा की गई कार्रवाई से सामाजिक माहौल में रोष और तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। मामले को गंभीर मानते हुए शहर के उलेमा और अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

बताया गया है कि इस मुद्दे को लेकर 31 मार्च 2026 को उलेमाओं और समाज के प्रमुख लोगों की एक बैठक बुलाई गई थी। बैठक में मामले पर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आरिफ अली फारूकी को रायपुर शहर काजी के पद से हटाने का निर्णय लिया गया।

वक्फ बोर्ड के आदेश में कहा गया है कि समाज में शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। आदेश जारी होने के बाद यह मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

फिलहाल वक्फ बोर्ड की ओर से नए शहर काजी की नियुक्ति को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। हालांकि माना जा रहा है कि जल्द ही इस पद के लिए नए नाम की घोषणा की जा सकती है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now