पाकिस्तान की काबुल पर फिर बमबारी, 4 की मौत, 15 घायल, अफगानिस्तान-पाक तनाव अब चरम पर

Pakistan Afghanistan War

Pakistan Afghanistan War: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर हवाई हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हुए हैं। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जदरान ने X (पूर्व ट्विटर) पर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी हमलों में शहर के रिहायशी इलाकों और घरों को निशाना बनाया गया, जिससे नागरिकों को भारी नुकसान हुआ। यह हमला दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव का नया दौर है। पाकिस्तान अफगान तालिबान सरकार पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को शरण देने का आरोप लगाता रहा है।

TTP ने अफगानिस्तान से पाकिस्तान में हमले तेज कर दिए हैं जिसके जवाब में पाकिस्तान ने कई बार हवाई हमले किए हैं। हाल के दिनों में दोनों तरफ से सीमा पर झड़पें और जवाबी कार्रवाई बढ़ी है। अफगानिस्तान ने भी दावा किया था कि पाकिस्तानी जेट्स ने उनके हवाई क्षेत्र में घुसकर हमला करने की कोशिश की, लेकिन उनकी एंटी-एयरक्राफ्ट और मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने इसे नाकाम कर दिया। पिछले कुछ दिनों में अफगानिस्तान ने नंगरहार, कुनार और खोस्त प्रांतों में पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर कब्जा करने का दावा किया था। दोनों पक्षों के बीच ‘ओपन वॉर’ जैसी स्थिति बनी हुई है, जिसमें नागरिक इलाकों में हमले बढ़ रहे हैं।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now