बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए गए छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा

Vote Chori


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (Vijay Sharma) को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व ने चुनावी प्रक्रिया के समन्वय और निगरानी की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है। बिहार में राज्यसभा चुनाव की रणनीति और चुनावी गतिविधियों की निगरानी के लिए विजय शर्मा के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे।

भाजपा की ओर से बताया गया है कि दोनों नेता बिहार में पार्टी की चुनावी रणनीति, समन्वय और मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। इसके तहत वे राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेताओं और विधायकों के साथ बैठक कर राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप देंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व ने विभिन्न राज्यों में होने वाले द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी दी है, ताकि संगठन और विधायकों के बीच बेहतर तालमेल बनाते हुए चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।

जारी सूची के अनुसार अलग-अलग राज्यों में चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा ने बिहार के अलावा ओडिशा और हरियाणा के लिए भी पर्यवेक्षक बनाए हैं। हरियाणा के लिए गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, ओडिशा में चुनाव के लिए महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।

भाजपा की ओर से कहा गया है कि ये पर्यवेक्षक राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान पार्टी की रणनीति, समन्वय और मतदान से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories