संत कवि पवन दीवान की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा और सम्मान समारोह 7 मार्च को रायपुर में

Pawan Diwan

रायपुर। छत्तीसगढ़ के संत कवि और समाजसेवी पवन दीवान (Pawan Diwan) की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन 7 मार्च को रायपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज और विश्व सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति, समता कॉलोनी रायपुर कर रहा है।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा संत कवि पवन दीवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ राज्य के कवियों और साहित्यकारों को सम्मानित करने के उद्देश्य से रखा गया है। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग का सहयोग प्राप्त है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे, जबकि छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन विप्र भवन, समता कॉलोनी, रायपुर में शाम 6 बजे से किया जाएगा। आयोजकों ने साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संत कवि पवन दीवान को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now