शराब स्कैम में अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा को मिली राहत, लेकिन अभी भी रहना होगा जेल में

Anil Tuteja

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में कारोबारी अनवर ढेबर (Anwar Dhebar) और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा (Anil Tuteja) को बड़ी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने दोनों आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली है। जमानत आदेश की प्रति मिलने के बाद ही जमानत की स्थिति साफ होगी।

हालांकि, यह राहत केवल शराब स्कैम तक सीमित है। अन्य मामलों में न्यायिक रिमांड के चलते दोनों फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।

जानकारी के अनुसार, DMF (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड) घोटाले में EOW ने अनिल टुटेजा को भी आरोपी बनाया है। वहीं अनवर ढेबर को छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के ओवरटाइम भत्ता घोटाला से जुड़े मामलों में कोर्ट ने 11 मार्च 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
यही कारण है कि हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद उनकी रिहाई तत्काल संभव नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी 2026 में हाईकोर्ट ने दोनों को कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में भी जमानत दी थी। इसके बावजूद अन्य प्रकरणों के चलते वे जेल में ही बने हुए हैं।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now