माओवादी पार्टी के बीबीएम डिवीजन के जोनल सचिव विकास ने 14 साथियों संग किया सरेंडर

ANTI NAXAL OPERATION

रायपुर। सीपीआई माओवादी (CPI Maoist) के बीबीएम (बलांगीर-बरगढ़-महासमुंद) डिवीजन में सक्रिय वेस्ट सब जोनल कमेटी के सचिव विकास ने Anti Naxal Operation के तहत अपने 14 साथियों के साथ पुनर्वास (आत्मसमर्पण) कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने खुद इस सरेंडर की पुष्टि की है।

दरअसल, बीबीएम डिवीजन ने 23 फरवरी को एक पत्र जारी कर आत्मसमर्पण की इच्छा जताई थी। यह पत्र छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा को संबोधित करते हुए लिखा गया था।

पत्र सामने आने के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा था कि बीबीएम डिवीजन के सदस्यों का पत्र उन्हें प्राप्त हुआ है और वे रेडियो संदेश के माध्यम से जवाब भेजेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया था कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की सुरक्षा और पुनर्वास का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा उनका “रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत” किया जाएगा।

नक्सल संगठन की ओर से जारी पत्र में कहा गया था कि बदलती सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए सशस्त्र संघर्ष जारी रखने का औचित्य नहीं रह गया है। संगठन ने भारतीय संविधान के दायरे में रहकर मुख्यधारा में काम करने की इच्छा जताई थी।

हालांकि आत्मसमर्पण से पहले संगठन ने सरकार से कुछ मांगें भी रखी थीं, जिनमें आत्मसमर्पण करने वालों की सुरक्षा की सार्वजनिक गारंटी, पुलिस अभियानों पर अस्थायी रोक और कैडरों को जेल न भेजने और लंबित मामलों में अनावश्यक कार्रवाई न करने की मांग शामिल थी।

यह भी पढ़ें : देव जी के सरेंडर के बाद माओवादियों के BBM डिवीजन का आत्मसमर्पण का संकेत, गृह मंत्री ने कहा – रेड कार्पेट बिछा कर करेंगे स्वागत

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories