ब्रिटेन का यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को वीजा देने से इंकार

Keshav Prasad Maurya

नई दिल्ली। यूपी से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। जर्मनी दौरे पर पर गए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को बीच में ही अपना दौरा रद्द करना पड़ा। वह जर्मनी से अब लखनऊ लौट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, केशव प्रसाद मौर्य को आईटी मिनिस्टर सुनील शर्मा के साथ इंग्लैंड दौरे पर जाना था। भारत सरकार की ओर से एनओसी भी दे दी गई थी। बावजूद इसके वीजा जारी नहीं किया गया। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि केशव प्रसाद को बीजा देने से इकाइयों इंकार किया गया।

महत्वपूर्ण है कि इसके पहले योगी आदित्यनाथ की 2023 की दावोस यात्रा रद्द कर दी गई थी जब उन पर स्विट्जरलैंड में नफरत फैलाने के आरोप में मुकदमा कायम किया गया था।

इसके पहले केशव प्रसाद मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी के दौरे पर रवाना हुए थे। 25 फरवरी तक उन्होंने जर्मनी के मुख्य शहरों फ्रैंकफर्ट और न्यूरेम्बर्ग में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के साथ कई अहम समझौते किए। इसके बाद 25 से 27 फरवरी के बीच उनका कार्यक्रम ब्रिटेन में निर्धारित था।

केशव प्रसाद मौर्य के जर्मनी दौरे में सेमीकंडक्टर, रक्षा, उद्योग और कौशल विकास पर केंद्रित अहम बैठकें हुईं।

जर्मनी की प्रमुख सेमीकंडक्टर कंपनियों से उत्तर प्रदेश को ‘सेमीकंडक्टर हब’ बनाने के लिए तकनीकी सहयोग मांगा गया, वहीं यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत ड्रोन और उन्नत रक्षा उपकरण निर्माण में निवेश का न्योता दिया गया।

केशव प्रसाद मौर्या की मशहूर ड्रोन बनाने वाली कंपनी क्वांटम सिस्टम के साथ खास बैठक की। इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे यूपी को ड्रोन बनाने का गढ़ बनाया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now