रायपुर। राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) 25 फरवरी 2026 को रायपुर दौरे पर रहेंगे। वे यहां तेंदूपत्ता नीति से जुड़े मुद्दों पर आयोजित एक महत्वपूर्ण सेमिनार में हिस्सा लेंगे।
सेमिनार में तेंदूपत्ता संग्राहकों की आर्थिक स्थिति, नीति में संभावित बदलाव, और “मजदूर से मालिक” की अवधारणा के तहत उन्हें स्वामित्व एवं लाभ में हिस्सेदारी दिलाने के मॉडल पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय संग्राहक भी शामिल होंगे।
राजनीतिक रूप से यह दौरा छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता नीति और वनाधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिग्विजय सिंह अपने संबोधन में आदिवासी और वनवासी समुदायों के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दे सकते हैं।








