पंच तत्‍व में विलीन हुए अजित पवार, पत्‍नी सुनेत्रा को महाराष्‍ट्र का सीएम बनाने की मांग तेज

Ajit Pawar Funeral

बारामती। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार का अंतिम संस्कार आज उनके गृहनगर बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड पर पूर्ण राज्य सम्मान के साथ किया गया।

28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे में उनकी मौत हो गई थी, जिसमें पांच लोगों की जान गई। अंतिम संस्कार से पहले उन्हें गन सैल्यूट दिया गया और हजारों समर्थकों ने अंमित विदाई दी। इस बीच उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का उप मुख्यमंत्री बनाने की मांग एनसीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से उठ रही है।

अजित पवार (66 वर्ष) के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड लाया गया, जहां सुबह 9 बजे से अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। अंतिम संस्कार 11 बजे संपन्न हुआ, जिसमें उनके बेटे पार्थ पवार और जय पवार ने चिता को अग्नि दी। इससे पहले पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर और गन सैल्यूट दिया गया। अंतिम यात्रा बारामती शहर से गुजरी, जहां सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी और लोग नारे लगाते रहे। महाराष्ट्र सरकार ने 28 से 30 जनवरी तक तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है और राज्य के सरकारी कार्यालय बंद रहे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “अजित दादा महाराष्ट्र के विकास के प्रतीक थे, उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती।” एकनाथ शिंदे ने कहा, “वे एक कुशल प्रशासक और किसानों के मसीहा थे।” शरद पवार ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा, “यह अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनकी विरासत जीवित रहेगी।”

अजित पवार की पत्‍नी सुनेत्रा पवार अंतिम संस्कार के दौरान बेहद भावुक नजर आईं और उन्होंने मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं से मुलाकात के दौरान रो पड़ीं। एनसीपी नेता नरहरी जिरवाल ने कहा, “अजित दादा के जाने से पार्टी में शून्य है, लेकिन जनता उनकी स्मृति को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।” हजारों समर्थकों ने आंसुओं के साथ श्रद्धांजलि दी, और बारामती में सदमे का माहौल रहा।

सुनेत्रा पवार को उप मुख्यमंत्री बनाने की मांग

अजित पवार की मौत के बाद एनसीपी में नेतृत्व का संकट गहराया है और पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं की ओर से उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार (वर्तमान राज्यसभा सांसद) को महाराष्ट्र का उप मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज हो गई है।

 एनसीपी नेता नरहरी जिरवाल ने कहा, “जनता चाहती है कि सुनेत्रा पवार को राज्य मंत्रालय में शामिल किया जाए, वे परिवार की विरासत को आगे बढ़ा सकती हैं।”

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बीजेपी और महायुति गठबंधन सुनेत्रा को महत्वपूर्ण भूमिका देकर एनसीपी के समर्थकों को जोड़े रखना चाहता है।

सुनेत्रा के भाई पदमसिंह पाटिल भी राजनीतिक पृष्ठभूमि से हैं, जो उनकी दावेदारी को मजबूत बनाता है। हालांकि, पार्टी में एकीकरण या शरद पवार गुट के साथ पुनर्मिलन की भी अटकलें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now