दिल्ली एयरपोर्ट से कैसे निकली कोकीन? रायपुर एयरपोर्ट में 270 ग्राम ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई युवक पकड़ा गया

Raipur Airport

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट (Raipur Airport) पर सतर्कता एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाइजीरिया के एक युवक को 270 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है।

जब्त की गई कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक युवक दिल्ली से फ्लाइट लेकर रायपुर पहुंचा था। दिल्ली से उड़ान भरने के आसपास ही डीआरआई को इनपुट मिल गया था कि एक नाइजीरियाई नागरिक कोकीन के साथ रायपुर में लैंड करने वाला है।

इसी सूचना के आधार पर रायपुर एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की निगरानी बढ़ा दी गई थी।

संदिग्ध युवक को कल शाम ही एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था। इसके बाद लंबी पूछताछ और जांच के दौरान देर रात उसके पास से 270 ग्राम कोकीन बरामद की गई। हालांकि, अब तक इस मामले में डीआरआई और  सीआईएसएफ के अधिकारियों ने आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

दिल्ली एयरपोर्ट से कोकीन कैसे निकली?

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि दिल्ली जैसे हाई-सिक्योरिटी एयरपोर्ट से युवक कोकीन लेकर कैसे निकलने में कामयाब हो गया। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि स्मगलिंग किस तरीके से की जा रही थी, कोकीन शरीर में छुपाकर लाई गई थी या किसी अन्य तकनीक का इस्तेमाल किया गया था।

एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि युवक किस अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़ा है।

जानकारी के अनुसार युवक से पूछताछ जारी है और उसके संपर्कों, मोबाइल डेटा तथा यात्रा रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।

रायपुर एयरपोर्ट पर कोकीन की बरामदगी से एक बार फिर छत्तीसगढ़ में ड्रग तस्करी का खतरा बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें : दुबई रवाना हुए मंत्री गुरु खुशवंत, यात्रा को लेकर उठे सवालों के बीच मुख्यसचिव ने कहा – ‘निजी यात्रा, मुख्यमंत्री से ली गई है अनुमति’

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories