[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
जस्टिस नागरत्ना की असहमति में दम होता तो अन्य जज भी उसे स्वीकारते, बोले पूर्व सीजेआई
प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में हिड़मा के नारों पर साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी की सफाई
जशपुर में एक मिशनरी स्कूल की नाबालिग छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप
इथियोपिया का 12 हजार साल पुराना ज्वालामुखी फटा, राख का बादल 4300 किमी दूर दिल्ली तक पहुंचा
चीनियों ने Shanghai Airport पर 18 घंटे तक अरुणाचल प्रदेश महिला को बनाया बंधक
माओवादियों के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस तो समर्थन में उतरे तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष
अवध असम एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रियों की भारी भीड़, एक लड़की का दम घुटा, इमरजेंसी चेन खींचने के बावजूद न डॉक्टर पहुंचे न पुलिस
गजा की 90% से ज्यादा आबादी मदद पर निर्भर, 44 दिनों में करीब 500 बार टूटा सीजफायर
जमीन गाइडलाइन दर का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों से भाजपा नेताओं की धक्का-मुक्की, भाजपा अध्यक्ष का काफिला रोकने पर विवाद
होमवर्क नहीं करने पर नर्सरी के बच्चे को पेड़ से लटकाया, वीडियो वायरल
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश, शपथ ग्रहण में पहली बार सात देशों के मुख्य न्यायाधीश मौजूद

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: November 24, 2025 12:00 PM
Last updated: November 24, 2025 6:14 PM
Share
SHARE

Justice Surya kant : सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने आज सुबह राष्ट्रपति भवन में भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद जस्टिस सूर्यकांत ने सबसे पहले अपनी बहन और बड़े भाई-भाभी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। परिवार के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी इस ऐतिहासिक समारोह में शिरकत की।

खबर में खास
पहली बार इतना बड़ा विदेशी न्यायिक दल शामिलकई ऐतिहासिक फैसलों में अहम भूमिका

पहली बार इतना बड़ा विदेशी न्यायिक दल शामिल

इस शपथ ग्रहण समारोह की एक खास बात रही कि भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पहली बार सात देशों के मुख्य न्यायाधीश मौजूद रहे। ब्राजील, भूटान, केन्या, मलेशिया, मॉरीशस, नेपाल और श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश अपने परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे। इससे पहले किसी CJI के शपथ समारोह में इतना बड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल नहीं आया था।

14 महीने का होगा कार्यकाल

जस्टिस सूर्यकांत 9 फरवरी 2027 तक मुख्य न्यायाधीश रहेंगे। उनका कार्यकाल करीब 14 महीने का होगा। वे पूर्व CJI जस्टिस बीआर गवई की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 23 नवंबर को खत्म हुआ। हरियाणा के हिसार जिले से 50 किमी दूर पेटवार गांव में 10 फरवरी 1962 को जन्मे जस्टिस सूर्यकांत का जीवन प्रेरणा देने वाला है। उनके पिता संस्कृत के शिक्षक और साहित्यकार थे, मां गृहणी। 10वीं तक उन्होंने गांव में ही पढ़ाई की। पहली बार शहर तब देखा जब आगे की पढ़ाई के लिए बाहर गए।

1987 में जींद की सविता शर्मा से उनका विवाह हुआ। पत्नी सविता कॉलेज में अंग्रेजी की प्रोफेसर और प्रिंसिपल रह चुकी हैं। शादी के दौरान सूर्यकांत ने कहा था ‘दहेज़ में एक चम्मच भी नहीं लूंगा’। दोनों बेटियां मुग्धा और कनुप्रिया अभी पढ़ाई कर रही हैं। हर साल जस्टिस सूर्यकांत अपने गांव आते हैं। गांव के दोनों स्कूलों के टॉपर बच्चों को खुद सम्मानित करते हैं। पूर्वजों के नाम का तालाब देखने जरूर जाते हैं। घर में बथुआ की सब्जी, बाजरे की रोटी और कढ़ी बनती है। गांव में गौरव पट्ट पर उनका नाम सबसे ऊपर लिखा है।

कई ऐतिहासिक फैसलों में अहम भूमिका

जस्टिस सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट में 1000 से ज्यादा महत्वपूर्ण फैसलों में हिस्सा लिया है।
कुछ बड़े फैसले:
आर्टिकल 370 हटाने के फैसले को सही ठहराया
पुराने राजद्रोह कानून पर रोक लगाई
बार एसोसिएशन में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने का आदेश
AMU के अल्पसंख्यक दर्जे पर दोबारा विचार का रास्ता खोला
पेगासस जासूसी मामले में जांच कमेटी बनवाई
डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय को पूरी तरह साफ कराने का आदेश

कानूनी करियर की झलक

1984 में हिसार से वकालत शुरू की
2000 में हरियाणा के सबसे कम उम्र के एडवोकेट जनरल बने
2004 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जज
2018-19 में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
मई 2019 से सुप्रीम कोर्ट के जज
आज 24 नवंबर 2025 से भारत के मुख्य न्यायाधीश

TAGGED:CJIJustice Surya KantTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article वायु प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, मारे गए नक्सली कमांडर हिड़मा के समर्थन में नारे
Next Article भारत ने पहला ब्लाइंड महिला टी-20 वर्ल्ड कप जीता, नेपाल को फाइनल में 7 विकेट से हराया
Lens poster

Popular Posts

दवाओं के दाम बेकाबू, आखिर वजह क्‍या है ?

why are medicines expensive: आज के समय में चिकित्सा का खर्च आम आदमी की पहुंच…

By The Lens Desk

रायपुर में पत्रकारों पर हमला करने के मामले में 48 घंटे बाद भी FIR नहीं हुई दर्ज, SSP से की कार्रवाई की मांग

रायपुर। राजधानी राययपुर में शुक्रवार को भावना नगर में बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने खबर बनाने…

By नितिन मिश्रा

DUSU चुनाव में ABVP का परचम, अध्‍यक्ष सहित तीन पदों पर कब्‍जा, उपध्‍यक्ष NSUI का

नई दिल्‍ली। DUSU elections: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP ने जीत का परचम…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

Bhupendra Savanni
छत्तीसगढ़

क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर 3% कमीशन का आरोप, वेंडर्स ने मुख्यमंत्री से शिकायत, CMO करा रहा जांच

By दानिश अनवर
fake bank guarantee case
देश

68 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी मामले में अनिल अंबानी के सहयोगी पर शिकंजा

By अरुण पांडेय
UD Minj
छत्तीसगढ़

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने फेसबुक में लिखा – ‘पाकिस्‍तान से युद्ध में भारत की हार सुनिश्चित’, बाद में कहा – ‘मेरा अकाउंट हैक हो गया’

By Lens News
8th Pay Commission
देश

आठवें वेतनमान में देरी हुई तो मिलेगा एरियर, 51 हजार तक बढ़ सकता है वेतन

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?