पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का आरोप – कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाने के लिए मांगे जा रहे पैसे

Ex MLA Brihaspat Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह (Ex MLA Brihaspat Singh) ने पार्टी की सह प्रभारी जरिता लैतफलांग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि सरगुजा संभाग में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं।

वीडियो बयान में बृहस्पत सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष का पद दिलाने के नाम पर उम्मीदवारों से फोन पर पैसों की मांग की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कई नेताओं को अनजान नंबरों से कॉल आ रहे हैं, जिनमें यह कहा जा रहा है कि ‘जरिता मैडम से बात हो गई है, पैसा भेज दीजिए।’

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया, ‘कांग्रेस की सह प्रभारी जरिता लैतफलांग के नाम से कुछ लोग पैसे मांग रहे हैं। पार्टी के भीतर इस तरह की वसूली से संगठन की साख गिर रही है। अगर यह सच है तो यह बहुत गंभीर मामला है।’

बृहस्पत सिंह ने आगे कहा कि उन्होंने यह मामला राज्य और प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के संज्ञान में लाने की बात कही है, ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो सके।

कांग्रेस संगठन इस समय प्रदेश के सभी जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में कई दावेदारों से बातचीत चल रही है। ऐसे में इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस के अंदर हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा…‘1937 में वंदे मातरम के टुकड़े कर दिए गए’  

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 13 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now