रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। महिला ने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो बनाया है, जिसमें अपने पति और ससुरा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
डीडी नगर थाने में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मनीषा गोस्वामी ने एक दिन पहले खुदकुशी की है। मृतका के पति पुवेंद्र गोस्वामी और उसके पिता महिला को प्रताड़ित करते थे।
महिला की मौत के बाद उसके पिता डीडी नगर थाने पहुंचे और पुलिस ने न्याय की मांग की है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उसके दामाद और समधी उनकी बेटी मनीषा को लगातार प्रताड़ित करते थे।
खबर मिली है कि मृतका के पति और उसके ससुर महीनों से उन्हें परेशान करते थे। कई बार महिला के पिता ने अपने दामाद को समझाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी दामाद की प्रताड़ना कम नहीं हुई।
इसी से परेशान होकर महिला ने खुदकुशी कर ली है।

