[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
छत्तीसगढ़ में ED फिर एक्शन में, अब कृषि व्यापार से जुड़े लोगों के घर मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर छापा
Lens Exclusive : मेडिकल कॉलेज घूस कांड की CBI चार्जशीट… षड्यंत्र में रावतपुरा सरकार,पूर्व IFS संजय शुक्ला और डॉ. अतिन कुंड
अमित शाह को बस्तर में आई बाढ़ से लेकर पिछले महीने चले एंटी नक्सल ऑपरेशन की CM साय ने दी रिपोर्ट
रायपुर के बेबीलॉन टावर में आग, सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला
बस्तर बाढ़ पर PCC चीफ बैज ने सरकार को घेरा, कहा – सब कुछ तबाह हो गया और सरकार फटी साड़ियां दे रही
DURG NUN CASE की पीड़ितों ने क्यों कहा – ‘हमें न्याय की उम्मीद नहीं’?
मां… अब 4 सितंबर को बीजेपी का बिहार बंद
PM MODI-RSS कार्टून विवाद में हेमंत मालवीय को अग्रिम जमानत
मराठा आरक्षण आंदोलन: जरांगे का ऐलान-‘सरकारी आदेश लाइए, खत्म कर देंगे आंदोलन, उड़ाएंगे गुलाल’
जिस पहाड़ी में कालीदास ने रची मेघदूत, उस पहाड़ी में क्यों पड़ रहीं दरारें?
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

मां… अब 4 सितंबर को बीजेपी का बिहार बंद

अरुण पांडेय
Last updated: September 2, 2025 10:50 pm
अरुण पांडेय
Share
NDA Bihar bandh
बिहार बंद के बारे में जानकारी देते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल।
SHARE

पटना। बिहार में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा में पीएम मोदी के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में अब राज्‍य की बीजेपी इकाई मैदान में कूद पड़ी है। एनडीए ने 4 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद का आह्वान किया है।

मंगलवार को बिहार बीजेपी कार्यालय में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनडीए नेताओं ने इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की और विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

इस बंद को प्रभावी बनाने के लिए बीजेपी महिला मोर्चा और एनडीए की अन्य महिला इकाइयां अग्रणी भूमिका निभाएंगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मां का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस बंद को महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए एक प्रतीकात्मक कदम बताया।

जायसवाल ने कहा कि मां को भगवान का दर्जा दिया जाता है, और इस तरह की टिप्पणी बिहार की सांस्कृतिक मर्यादा पर हमला है। उन्होंने दावा किया कि 4 सितंबर को एनडीए की महिला इकाइयां इस बंद का नेतृत्व करेंगी, जो बिहार की राजनीति में एक अभूतपूर्व कदम होगा। उन्होंने जनता से इस बंद में शामिल होकर कांग्रेस और आरजेडी का विरोध करने की अपील की।

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं द्वारा एक मां के खिलाफ सार्वजनिक मंच से की गई टिप्पणी लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार की महिलाएं इसका करारा जवाब देंगी।

कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि बंद शांतिपूर्ण होगा और यातायात पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती ऐसी टिप्पणियों को सहन नहीं करेगी, और 4 सितंबर को एनडीए की महिला मोर्चा सड़कों पर उतरकर इसका जवाब देगी। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान भी करार दिया।

एनडीए के सहयोगी दलों ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अपशब्दों का इस्तेमाल उनकी राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा रहा है। एनडीए ने साफ किया कि बंद के दौरान रेलवे और आपातकालीन सेवाएं बाधित नहीं होंगी।

यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा, जिसमें बीजेपी, जेडीयू और अन्य सहयोगी दलों की महिला इकाइयां मुख्य भूमिका निभाएंगी।

यह भी देखें: पीएम मोदी ने 56 बार कहा- मां, माताएं, माताओं…

TAGGED:BiharBihar assembly electionsBJPjduLatest_NewsNarendra ModiNDA Bihar bandh
Previous Article PM Modi-RSS cartoon controversy PM MODI-RSS कार्टून विवाद में हेमंत मालवीय को अग्रिम जमानत
Next Article Umar Khalid case Judiciary is on a slippery slope

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

ट्रंप के बयान पर राहुल गांधी से अलग कार्ति, थरूर और शुक्ला की राय

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…

By आवेश तिवारी

नेपाली छात्रा की मौत : सुरक्षा और विश्वास बहाल हो

ओडिशा के एक निजी विश्वविद्यालय KIIT ( कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी) की बीटेक की…

By The Lens Desk

गांव को सील कर जंगल कटाई, अडानी के विरोध में ग्रामीण लामबंद, गिरफ्तारियां भी हुईं

रायगढ़। जिले के तमनार विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुड़गांव में गुरुवार को जिला प्रशासन ने पुलिस…

By Lens News

You Might Also Like

Raipur Mushroom Factory News
छत्तीसगढ़

मशरूम फार्म कांड के तार 6 साल पुराने पार्ले जी बाल मजूदरी केस से जुड़े, रेस्क्यू के 48 घंटे बाद भी FIR नहीं

By दानिश अनवर
Pakistan violated the ceasefire
देश

पाकिस्तान ने किया सीज फायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया जबाव

By Lens News Network
Aircraft check in Colombo
देश

चेन्नई से मिले अलर्ट के बाद कोलंबो में विमान की जांच

By The Lens Desk
SAMAJWADI PARTY
अन्‍य राज्‍य

16 महीने पहले पार्टी के खिलाफ जाने वाले यूपी के 3 विधायकों को सपा ने अब पार्टी से निकाला, इनमें से एक ने तो पहले ही दे दिया था इस्तीफा

By Lens News Network
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?