[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
‘भूपेश है तो भरोसा है’ फेसबुक पेज से वायरल वीडियो पर FIR, भाजपा ने कहा – छत्तीसगढ़ में दंगा कराने की कोशिश
क्या DG कॉन्फ्रेंस तक मेजबान छत्तीसगढ़ को स्थायी डीजीपी मिल जाएंगे?
पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित किया
राहुल, प्रियंका, खड़गे, भूपेश, खेड़ा, पटवारी समेत कई दलित नेता कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में
महाराष्ट्र में सड़क पर उतरे वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ता, RSS पर बैन लगाने की मांग
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर AC बस में लगी भयानक आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे
कांकेर में 21 माओवादियों ने किया सरेंडर
RTI के 20 साल, पारदर्शिता का हथियार अब हाशिए पर क्यों?
दिल्ली में 15.8 डिग्री पर रिकॉर्ड ठंड, बंगाल की खाड़ी में ‘मोंथा’ तूफान को लेकर अलर्ट जारी
करूर भगदड़ हादसा, CBI ने फिर दर्ज की FIR, विजय कल पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस रिपोर्ट

बिहार चुनावी रंग: मंत्रियों को जनता ने दौड़ाया वहीं सत्ताधारी पार्टी के नजदीकी दबंग नेता हो रहे अदालत से बरी

राहुल कुमार गौरव
राहुल कुमार गौरव
Byराहुल कुमार गौरव
Follow:
Published: September 1, 2025 9:17 PM
Last updated: September 2, 2025 9:34 AM
Share
Bihar assembly elections
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

बिहार चुनाव के रंग में रंग चुका है। सत्ता की लड़ाई सड़क से लेकर अदालत तक देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों में बिहार सरकार के दो प्रभावशाली मंत्रियों को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा है वहीं सत्ताधारी पार्टी के नजदीकी बिहार के दो दबंग और क्रिमिनल नेता अदालत से बरी हो रहे हैं।

खबर में खास
क्या सत्ताधारी पार्टियां न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं?बिहार सरकार के मंत्रियों को जनता ने दौड़ाया

क्या सत्ताधारी पार्टियां न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं?

पिछले कुछ दिनों में बिहार के दो बड़े दबंग और क्षेत्रीय नेता अनंत सिंह और राजबल्लभ यादव अदालत से बरी हुए हैं। नाबालिग से रेप के मामले में निचली अदालत से सात साल पहले दोषी करार दिए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा काट रहे राजद के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव को अगस्त 2025 को पटना हाई कोर्ट ने बाइज्जत बरी कर दिया। न्यायालय ने अपने 315 पृष्ठों के निर्णय में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप सिद्ध करने में विफल रहा।

गौरतलब है कि अभियुक्त के खिलाफ 9 फरवरी, 2016 को बिहारशरीफ के निकट उसके आवास पर एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया था। 15 साल की लड़की ने आरोप लगाया था कि आरोपियों में शामिल सुलेखा देवी ने बर्थडे पार्टी के बहाने अनजान जगह पर ले जाकर उसे जबरन शराब पिलाई और फिर उसे राजबल्लभ के पास भेज दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस केस के दौरान जुलाई 2017 में जेल में बंद राजबल्लभ यादव की निगरानी में डीएसपी मृदुला सिन्हा तैनात थीं। इस दौरान राजबल्लभ ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी।

राजबल्लभ यादव के बरी होने के लगभग एक हफ्ते बाद उनकी पत्नी विभा देवी एवं उनके नजदीकी राजद के एक अन्य विधायक प्रकाश वीर भाजपा में शामिल हो गए। 22 अगस्त को गयाजी में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में विभा देवी भी शामिल हुई थीं। माना जा रहा है कि इस बार भाजपा नवादा सीट से विभा देवी को टिकट दे सकती है।

अनंत सिंह

जब राजद में था- दोषी और सज़ायाफ्ता। आजीवन कारावास। राजद छोड़ते ही बरी। रिहा।

राजवल्लभ यादव

जब राजद में था- दोषी और सज़ायाफ्ता। दस साल का कारावास। राजद छोड़ते ही बरी। रिहा।

यह मात्र संयोग है। मैं न्याय प्रक्रिया का दिल से आदर करता हूँ। pic.twitter.com/caJ7XYzPlW

— Casteless Bihar (@CastelessBihar) August 14, 2025

5 अगस्त 2025 को ही बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर चर्चित बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट ने बरी कर दिया। अनंत सिंह 3 करोड़ की लैंड क्रूजर से अपने घर मोकामा गए। जेल से बाहर निकलते ही अनंत सिंह ने कहा कि “मैं नीतीश कुमार जी की पार्टी जदयू से चुनाव लड़ूंगा। नीतीश जी अभी 25 साल और रहेंगे। कौन क्या कह रहा है उससे हमको मतलब नहीं है।”

गौरतलब है कि 22 जनवरी 2025 की शाम राजधानी पटना से 110 किलोमीटर दूर नौरंगा गांव में गोलीबारी हुई थी। इस मामले में अनंत सिंह ने कहा था कि सरकारी नियम का पालन करना होता है। हमारे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई तो हमने सरेंडर किया और जेल जा रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक समय में सत्ताधारी पार्टी से जुड़े दोनों दबंग नेताओं के बरी होने पर सवाल उठता है कि क्या सत्ताधारी पार्टियां न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं? विपक्षी पार्टी के कई बड़े नेता इनडायरेक्टली आरोप लगा चुके हैं कि कोर्ट पर भी सत्ताधारी पार्टी का असर रहता है। कुछ दिन पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि भाजपा वाशिंग मशीन है, जिससे वर्षों पुराने मामलों के आरोपी बेदाग निकल आते हैं।

पटना हाई कोर्ट के वकील सत्येंद्र कुमार बताते हैं कि “बिहार में कई जातीय नरसंहार हुए। कितनों को सजा मिली? सीधी सी बात है कि क्रिमिनल केसों में किसी भी अभियुक्त को सजा तब दी जाती है जब उस पर आरोप बिना किसी संदेह के साबित हो। वैसे भी पीड़ित पक्ष के पास जब उपयुक्त संसाधन और बल नहीं हो तो अक्सर वो बेबस ही नजर आते हैं।”

बिहार सरकार के मंत्रियों को जनता ने दौड़ाया

सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। दिनकर के इस पंक्ति को बिहार की जनता हकीकत में दिखा रही है। हाल के कुछ दिनों में बिहार सरकार के दो प्रभावशाली मंत्रियों को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा है

बिहार के मंत्री मंगल पांडे को जनता ने आईना दिखा दिया, काम की जगह वादों की राजनीति करने वालों को जनता अब बर्दाश्त नहीं करती।

मंत्री जी का स्वागत नारे से नहीं, ग़ुस्से से हुआ, जनता ने बता दिया कि अब धोखा नहीं चलेगा।@JmmJharkhand @jansuraajonline @RJDforIndia @INCBihar pic.twitter.com/E1XGBCplFg

— राजनीतिक चर्चा (@rajneeti_jh) August 29, 2025

25 अगस्त को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को पटना के अटल पथ पर जनता के भयंकर विद्रोह का सामना करना पड़ा। दरअसल 15 अगस्त को पटना के इंद्रपुरी इलाके के रोड नंबर 12 में दो भाई-बहन के शव मिले। इस पर आम लोगों ने आरोप लगाया कि पहले बच्चों की हत्या की गई और फिर उनके शवों को जला दिया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों की जान दम घुटने से गई है। इसी मसले को लेकर आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने अटल पथ पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान मंत्री मंगल पांडे की गाड़ी पर हमला किया गया था।

बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार व नालंदा के सांसद सोहसराय स्थित किसान कॉलेज में एक उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान कॉलेज के एक प्रोफेसर ने सांसद कौशलेंद्र कुमार को हग करना चाहा। इतनी सी बात पर मंत्री जी का गुस्सा फूट पड़ा। बाकी, जो कुछ हुआ वह वीडियो में देखें।#Bihar pic.twitter.com/Qqt2bAmS7h

— Vivekanand Singh Kushwaha (@Journo_vivek) March 14, 2024

वहीं दो-तीन दिन बाद यानी 27 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार पर नालंदा में ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र स्थित मलावां गांव में मंत्री सड़क हादसे में मारे गए 9 लोगों के परिवार से मिलने पहुंचे थे।

बात करने से पहले ही आक्रोशित लोगों की भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि “सड़क दुर्घटना में जीविका दीदियों की मौत हुई थी। मैं सरकार की ओर से हर संभव मदद सुनिश्चित करने के लिए वहां पहुंचा था। लेकिन उनमें से कुछ लोग नाराज हैं, इसकी मुझे जानकारी नहीं थी।”

नालंदा के स्थानीय पत्रकार सृजन के मुताबिक “आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब एक किलोमीटर तक उनका पीछा किया। इस हमले में श्रवण कुमार के बॉडीगार्ड घायल हो गए हैं। इसके बाद गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई।” इन दोनों घटनाओं के वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं।

नालंदा के स्थानीय नागरिक डिंपल यादव बताते हैं कि “यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि जनता और नेताओं के बीच बढ़ती दूरी की तस्वीर है। सोचिए श्रवण कुमार को नीतीश कुमार के गृह जिले में विरोध का सामना करना पड़ रहा है।”

TAGGED:Bihar assembly electionsbihar kathaBihar politicsLaw and orderTop_News
Previous Article Hydrogen Bomb ‘वोट चोरी’ बना नया सियासी कथानक
Next Article SCO SCO : is not about us
Lens poster

Popular Posts

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मैट्रिक सर्टिफिकेट ही उम्र निर्धारण का अंतिम आधार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उम्र निर्धारण को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। कोर्ट…

By Lens News

LOC पर बौखलाए पाकिस्तान की गोलाबारी, पुंछ के 10 लोगों सहित अब तक 15 की मौत, 40 से ज्‍यादा घायल

श्रीनगर/नई दिल्ली। बीती रात भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बौखलाए पाकिस्‍तान ने मंगलवार रात…

By Lens News Network

बीजापुर में तालाब में डूबे 3 मासूम, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं

बीजापुर। दीपावली के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक हृदय विदारक हादसा हो…

By बप्पी राय

You Might Also Like

देश

दिल्ली में 15.8 डिग्री पर रिकॉर्ड ठंड, बंगाल की खाड़ी में ‘मोंथा’ तूफान को लेकर अलर्ट जारी

By पूनम ऋतु सेन
20 year of RTI
लेंस रिपोर्ट

20 साल बाद RTI कानून कितना कारगर ? जानिए क्‍या कहती हैं रिपोर्ट

By अरुण पांडेय
दुनियासेहत-लाइफस्‍टाइल

इम्यून सिस्टम की ‘सीक्रेट गार्ड’ की खोज करने वाले 3 वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन नोबेल, कैंसर थेरेपी में मिलेगी मदद

By पूनम ऋतु सेन
साहित्य-कला-संस्कृति

साहित्य का अनोखा संगम ‘हिंद युग्म उत्सव’ का चौथा संस्करण रायपुर में

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?