कल सुबह साढ़े 10 बजे 3 मंत्री लेंगे शपथ, BJP ने विधायकों को भेजा न्यौता, राज्यपाल जगन्नाथ मंदिर पहुंचे

CG Cabinet

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैबिनेट का विस्तार राजभवन में साढ़े 10 बजे होगा। राजभवन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अभी तक इसका औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन, यह संकेत मिले हैं कि कल सुबह राजभवन में तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। बीजेपी ने भी इस मामले में सूचना जारी की है। सुबह साढ़े 10 बजे शपथ ग्रहण के लिए सभी विधायकों को आमंत्रित किया है। विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने यह सूचना जारी की है। कौन बनेगा मंत्री, इस चर्चा के बीच राज्यपाल रमेन डेका रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। जगन्नाथ मंदिर की देख रेख विधायक पुरंदर मिश्रा करते हैं। उनका नाम भी मंत्री बनने की सूची में प्रमुखता से लिया जा रहा था।

राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के श्री जगन्नाथ मंदिर जाकर श्री जगन्नाथ भगवान के दर्शन किए।
भाजपा के सभी विधायकों को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

हरियाणा की तर्ज में छत्तीसगढ़ में पहले मंत्रियों की संख्या 14 होगी। इन तीन मंत्री पद में एक नाम तय माना जा रहा है, जो दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव का है। दो अन्य मंत्रियों के रूप में अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत और पुरंदर मिश्रा में से कोई दो शपथ ले सकता है।

दूसरी तरफ स्टेट गैरेज में नए मंत्रियों को लेकर भी तैयारियों शुरू हो गई हैं। स्टेट गैरेज को तीन मंत्रियों के लिए कार तैयार करने के निर्देश मिले हैं। स्टेट गैरेज मैनेजमेंट ने गाड़ियां भी तैयार कर ली हैं। 2020 की गाड़ियां मंत्रियों को अलॉट की जाएंगी।

शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कैबिनेट विस्तार के संकेत के बाद से ही चर्चा शुरू हो गई थी। शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्यपाल रमेन डेका से मिले। सोमवार से इन चर्चाओं के बीच घटनाक्रम शुरू हुआ। सबसे पहले बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल राजभवन पहुंचे। इसके बाद रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा राज्यपाल से मिले। रात में पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान विधायक गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत, इंद्रकुमार साहू, गोमती साय मुख्यमंत्री से मिले। इस दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं ने भाजपा में धड़कने बढ़ाईं, राजभवन भी सक्रियता का केंद्र

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now