[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
287 ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा, यूक्रेन कहा- हमने रक्षात्मक कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ सरकार को हाई कोर्ट के नोटिस के बाद NEET PG मेडिकल काउंसलिंग स्थगित
विवेकानंद विद्यापीठ में मां सारदा देवी जयंती समारोह कल से
मुखर्जी संग जिन्ना की तस्‍वीर पोस्‍ट कर आजाद का BJP-RSS पर हमला
धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ बस्तर के आदिवासी किसान सड़क पर
विश्व असमानता रिपोर्ट 2026: भारत की राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा सबसे अमीर 10% लोगों के पास
लोकसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, राहुल गांधी ने अमित शाह को दे दी चुनौती
जबलपुर पुलिस ने ‘मुस्कान’ अभियान के तहत 73 लापता बच्चों को बचाया, 53 नाबालिग लड़कियां शामिल
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में ₹82 लाख के इनाम वाले 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर
HPZ Token Crypto Investment Scam:  दो चीनी नागरिकों सहित 30 के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ के लिए सरकार ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा, RCB पर मढ़ा दोष

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: July 17, 2025 3:36 PM
Last updated: July 17, 2025 9:34 PM
Share
Chinnaswamy Stadium stampede
SHARE

बेंगलुरु। IPL 2025 ट्रॉफी जीतने के बाद बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की विक्‍ट्री परेड के दौरान हुई भागदड़ मामले में जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई है। कर्नाटक सरकार ने हाई कोर्ट को अपनी स्टेटस रिपोर्ट सौंपी, जिसमें सारा दोष RCB प्रबंधन पर मढ़ा गया है। सरकार ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यदि यह आयोजन रोका जाता तो शहर में हिंसा भड़क सकती थी। बेंगलुरु में 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इस आयोजन में भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

इस घटना के बाद मजिस्ट्रेट और न्यायिक जांच शुरू की गई, FIR दर्ज की गई, पुलिस अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव को निलंबित किया गया, राज्य खुफिया प्रमुख का तबादला हुआ और पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की गई थी।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, आयोजक ने 2009 के सिटी ऑर्डर का पालन नहीं किया और बिना औपचारिक अनुमति के 3 जून को पुलिस को विजय परेड की सूचना दी। पुलिस ने इस आयोजन के लिए अनुमति देने से मना कर दिया था। इसके बावजूद RCB ने पुलिस के इनकार को नजरअंदाज करते हुए सोशल मीडिया के जरिए समारोह का प्रचार जारी रखा। इसमें विराट कोहली का एक वीडियो भी शामिल था, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों को मुफ्त प्रवेश वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

अंतिम समय में बदलाव से अफरा तफरी

रिपोर्ट के अनुसार आयोजन के दिन दोपहर 3:14 बजे आयोजकों ने अचानक घोषणा की कि स्टेडियम में प्रवेश के लिए पास अनिवार्य होगा। यह पहले की मुफ्त प्रवेश की घोषणा के विपरीत था, जिससे भ्रम और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रिपोर्ट में RCB, DNA और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के बीच समन्वय की कमी को जिम्मेदार ठहराया गया। प्रवेश द्वार पर अव्यवस्था और देरी के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें सात पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

तीन लाख से ज्‍यादा लोग जुटे

कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट में कहा गया है कि समारोह में 3 लाख से अधिक लोग जुटे, जो आयोजकों की भीड़ प्रबंधन क्षमता से कहीं ज्यादा थी। यह संख्या चिन्नास्वामी स्टेडियम की 35,000 की क्षमता से कहीं अधिक थी। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) के आंकड़ों के मुताबिक, उस दिन 9.66 लाख लोगों ने मेट्रो का उपयोग किया, जो सामान्य दिनों के 6 लाख की तुलना में काफी ज्यादा था। भीड़ न केवल स्टेडियम के आसपास थी, बल्कि HAL हवाई अड्डे से ताज वेस्ट एंड तक 14 किलोमीटर के मार्ग पर भी फैली थी, जहां टीम पहुंची थी।

आयोजन को क्यों नहीं रोका गया

दोपहर करीब 3 बजे स्टेडियम के आसपास भीड़ अचानक बढ़ गई। RCB द्वारा देर से की गई पास की घोषणा ने लोगों में भ्रम और असंतोष पैदा किया। आयोजकों ने गेट समय पर और व्यवस्थित ढंग से नहीं खोले, जिसके कारण भीड़ ने गेट नंबर 1, 2 और 21 को तोड़ दिया। गेट नंबर 2, 2A, 6, 7, 15, 17, 18, 20 और 21 पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। अगर आयोजन को अचानक रद्द किया जाता तो हिंसा भड़कने और शहर में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा था।

सस्पेंड IPS अधिकारी की बहाली

बेंगलुरु भगदड़ मामले में सस्पेंड किए गए वरिष्ठ IPS अधिकारी विकास कुमार को सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) ने बहाल कर दिया। ट्रिब्यूनल ने अपने फैसले में कहा कि इस हादसे की जिम्मेदारी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की है। CAT ने स्पष्ट किया कि पुलिस कोई जादूगर नहीं है और उसे भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त समय और संसाधन चाहिए। RCB ने विक्ट्री परेड से पहले पुलिस से अनुमति नहीं ली और अचानक सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की, जिसके कारण लाखों लोग जमा हो गए। ट्रिब्यूनल ने कहा कि 5 लाख की भीड़ इकट्ठा होने के लिए फ्रेंचाइजी ही जिम्मेदार है। इस मामले में विकास कुमार को निलंबित किया गया था, लेकिन CAT ने उन्हें बहाल करने का आदेश दिया।

TAGGED:Chinnaswamy Stadium stampedeRCBRoyal Challengers BangaloreStampedeTop_News
Previous Article MP Ki Baat अनुराग जैन रिटायर होंगे या नहीं, अटकलें
Next Article BVP राष्ट्र निर्माण में भारत विकास परिषद की भूमिका अहम : अमित शाह
Lens poster

Popular Posts

अमेरिका में 43 दिनों बाद शटडाउन खत्म,ट्रम्प ने कहा ‘देश अब मजबूत स्थिति में’

US SHUTDOWN: अमेरिका में लंबे समय से चले आ रहे सरकारी कामकाज के ठहराव को…

By पूनम ऋतु सेन

हादसों का सबक : नए निर्माण से ज्यादा जरूरी पुराने का रखरखाव

भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर यानी अधोसंरचना या ढांचा सिर्फ एक नीतिगत शब्द भर नहीं है। यह…

By पत्रलेखा चटर्जी

Fragile peace and trade wars

The trump administration has created an environment of uncertainty and suspicion across the world regarding…

By The Lens Desk

You Might Also Like

imf gave loan to pakistan:
दुनिया

IMF से पाकिस्तान को क्‍यों मिला बेलआउट लोन ?

By The Lens Desk
PM Modi Manipur visit
देश

विकसित भारत, विकसित मणिपुर के नारे के साथ PM Modi की पूर्वोत्तर यात्रा

By आवेश तिवारी
देश

ईद की नमाज पर क्‍यों मचा है सियासी घमासान, सड़क और छत को लेकर टकराव

By अरुण पांडेय
jaswant claudius
खेल

जसवंत क्लॉडियस करेंगे केन्या में कमेंट्री

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?