[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
287 ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा, यूक्रेन कहा- हमने रक्षात्मक कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ सरकार को हाई कोर्ट के नोटिस के बाद NEET PG मेडिकल काउंसलिंग स्थगित
विवेकानंद विद्यापीठ में मां सारदा देवी जयंती समारोह कल से
मुखर्जी संग जिन्ना की तस्‍वीर पोस्‍ट कर आजाद का BJP-RSS पर हमला
धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ बस्तर के आदिवासी किसान सड़क पर
विश्व असमानता रिपोर्ट 2026: भारत की राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा सबसे अमीर 10% लोगों के पास
लोकसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, राहुल गांधी ने अमित शाह को दे दी चुनौती
जबलपुर पुलिस ने ‘मुस्कान’ अभियान के तहत 73 लापता बच्चों को बचाया, 53 नाबालिग लड़कियां शामिल
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में ₹82 लाख के इनाम वाले 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

मोतिहारी में तुषार गांधी के साथ दुर्व्यवहार, समर्थन में उतरी कांग्रेस

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: July 14, 2025 8:55 PM
Last updated: July 14, 2025 8:55 PM
Share
Tushar Gandhi
SHARE

मोतिहारी। राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी के संघर्षों की याद में यात्रा निकाल रहे उनके प्रपौत्र तुषार गांधी को बिहार के मोतिहारी में अप्रिय घटना का सामना करना पड़ा। एक कार्यक्रम के दौरान मुखिया ने उनका विरोध किया अंत में वह कार्यक्रम छोड़कर चले गए

तुषार गांधी इन दिनों बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। वे 12 तारीख से पश्चिम चंपारण में थे और सोमवार को पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया पहुंचे, जहां वे ऐतिहासिक नीम के पेड़ का दर्शन करने गए थे। एक सभा में उनके साथ आए एक व्यक्ति ने जब महागठबंधन को समर्थन देने की बात शुरू की, तो आयोजक और स्थानीय मुखिया बिनय सिंह नाराज हो गए। उन्होंने तुषार गांधी पर गुस्सा उतारा और उन पर कई आरोप लगाए।

शुरुआत में तुषार गांधी शांत रहे, लेकिन जब बिनय सिंह ने उन्हें गांधी जी का वंशज मानने से इनकार किया, तो उन्होंने मुखिया से शांतिपूर्वक और सम्मानजनक ढंग से बात करने को कहा। इसके बावजूद, मुखिया ने उन्हें सभा से चले जाने को कहा, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई। स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय लोग और गांधीवादी विचारधारा के लोग वहां से बाहर आ गए और मुखिया का विरोध करने लगे।

बाहर निकलकर तुषार गांधी ने लोगों से बात की और अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने मुखिया को नाथूराम गोडसे का अनुयायी करार देते हुए कहा कि यह न केवल उनका, बल्कि गांधीवाद और लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं और पूरे देश में अपनी आवाज उठाते रहेंगे। तुषार गांधी ने चंपारण की धरती पर हुए इस व्यवहार को दुखद बताया और इसे लोकतंत्र के लिए हानिकारक करार दिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जिनमें प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, विधान परिषद में पार्टी के नेता डॉ. मदन मोहन झा और राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने एक संयुक्त बयान जारी कर इस घटना पर कड़ा रुख अपनाया।

उनका कहना है कि भाजपा-जदयू समर्थित पंचायत मुखिया विनय कुमार ने सरकारी नीतियों पर सवाल उठाने के दौरान तुषार गांधी के साथ अभद्र व्यवहार किया। मुखिया ने तुषार गांधी को बीच कार्यक्रम में अपमानजनक ढंग से मंच छोड़ने के लिए मजबूर किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब तुषार गांधी ने देश में बढ़ते उन्माद, सामाजिक विभेद और बिहार की राजनीतिक कमियों पर अपनी बात रखनी शुरू की, तो मुखिया ने उन्हें अपमानित करते हुए मंच से हटने का आदेश दिया। इस घटना ने कई गंभीर सवालों को जन्म दिया है।

क्या हम गांधी जी की अहिंसा और विचारों की स्वतंत्रता की विरासत को भुला रहे हैं? कांग्रेस नेताओं ने सवाल किया कि क्या नीतीश कुमार की सरकार की नीतियां गांधीवादी विचारधारा से इतनी दूर जा चुकी हैं कि उनके परिजनों की आवाज को भी दबाया जा रहा है?

क्या असहमति को कुचलना अब एक नई रणनीति बन गई है, जहां विचारों की आजादी पर अंकुश लगाया जा रहा है? कांग्रेस ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

TAGGED:BiharLatest_NewsMotihariTushar Gandhi
Previous Article Omar Abdullah viral video ‘…वे किस कानून के तहत फातिहा पढ़ने से रोक रहे थे’, सीएम उमर ने क्‍यों फांदी दीवार?  
Next Article Omar Abdullah अनसुनी आवाजें
Lens poster

Popular Posts

एक हफ्ते के अंदर छत्तीसगढ़ छोड़ना होगा तीनों अफसरों को

सौम्या चौरसिया, रानू साहू और समीर बिश्नोई रिहा होने के बाद कोर्ट-पुलिस और जीएडी को…

By दानिश अनवर

Nobel Peace Prize 2025 : 338 उम्मीदवारों की दौड़, गोपनीयता की 50 साल की परंपरा

Nobel Peace Prize 2025 की घोषणा आज दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समय) ऑस्लो, नॉर्वे में…

By पूनम ऋतु सेन

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को ध्वस्त कर स्पोर्ट्स सिटी बनाएगी सरकार

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दिल्ली में खेल…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

Bihar Election Result
देशबिहार

बिहार चुनाव के नतीजे को विपक्ष ने बताया अप्राकृतिक, भट्‌टाचार्य बोले – हर तरफ SIR के दाग दे रहे हैं दिखाई

By दानिश अनवर
अन्‍य राज्‍य

गुलबर्ग सोसाइटी केस : 23 साल बाद भी अधूरे न्याय की कहानी

By पूनम ऋतु सेन
Khadan Jansunwai
आंदोलन की खबर

5 गांव प्रभावित करने वाले खदान की जनसुनवाई का ऐसा विरोध की 400 की फोर्स भी पस्त, नहीं हो सकी सुनवाई

By दानिश अनवर
complaint against Rahul Gandhi
देश

राहुल ने कहा – महिला बिल जैसा ना हो जातिगत जनगणना का हाल

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?